अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
रुद्रप्रयाग। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने जगोठ-कमसाल मोटरमार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन यूके 13टीए0424 को रोका। तलाशी में वाहन से 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अभियुक्त रूप चंद पुत्र राकेश लाल, निवासी ग्राम कमसाल, थाना अगस्त्यमुनि को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दरवान सिंह और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल थे। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होने जनता से अवैध नशे की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि जनपद को नशामुक्त बनाया जा सके।