‘पीढ़ी की एक कड़ी का टूटना है’ सिलौड के उपेन्द्र बडोनी का निधन
देहरादून: सिलौड गांव की पुरानी पीढ़ी में एक और शख्स उपेन्द्र दत्त बडोनी का निधन दुखद है। 84 साल की उम्र में उनका यूं दुनिया से चले जाना उनके परिवार के साथ ही उनके शुभ चिंतकों को भी अखरा। गांव सिलौड के साथ ही व आसपास के क्षेत्रों में भी अपनी सामाजिक सक्रियता के कारण एक पहचान रखते थे, उम्र के इस पड़ाव में भी सक्रिय थे और सम-सामयिक विषयों पर आपसी संवाद की प्रक्रिया को बनाये रखते थे।
गांव की भयात के हिमायती रहे उपेन्द्र दत्त जी वन विभाग से सेवानिवृत होने के बाद सक्रिय जीवन में अपनी उपस्थिति बनाये हुए थे गांव से उनका मजबूत जुड़ाव था। गांव में उन्होंने अपने सामर्थ्य के हिसाब से घर को आबाद रखने में अपनी सामर्थ्य से ज्यादा काम किया। हाजिर जवाबी के साथ ही गांव के हित में लिये जाने वाले फैसलों में वह पीछे नही रहते थे और गांव हित में होने वाले कार्यों में उपस्थिति दर्ज कराते थे।
पलायन की चपेट में आने से वह भी खुद को भी रोक नही पाये हालांकि शहरी जीवन जीने को विवश होने के बावजूद वह अपनी दिनचर्या से पहाड़ी होने का प्रमाण देते थे। सुबह-सांय पैदल लम्बी दूरी तय करने और अपने खान-पान में भी वह पूरा ध्यान देते थे स्वयं को तरोताजा बनाये रखते थे। मोबाइल से अपने हम उम्र से लेकर हर छोटे-बड़े से वह वार्तालाप के जरिये संबंधों की डोर को मजबूती देने का काम करते थे। कुल मिलाकर भयात की एकता के वह प्रबल हिमायती थे उनकी पीढ़ी के लोगों में कई इस बात को लेकर दुखी है कि श्री जगतराम बडोनी, श्री राजेन्द्र प्रसाद बडोनी, श्री गजेन्द्र प्रसाद बडोनी व पूर्व प्रधान श्री रामेश्वर प्रसाद बडोनी और श्री भुवनेश्वर प्रसाद, श्री पदम प्रकाश के बाद यह एक ओर कड़ी टूटी है जो आपसी सम्बन्धों में एक डोर का काम करते थे।
यहाँ देहरादून में अम्बीवाला गुरूद्वारा के समीप जागृति विहार में अपने हालिया निवास में होली के दिन वह इस दुनिया को अलविदा कह गये। पांच मार्च को उनका अंतिम संस्कार खडखडी हरिद्वार के श्मशान घाट में हुआ। उनके बडे पुत्र रमेश चन्द्र बडोनी ने उन्हें मुखाग्निी दी इस दौरान उनके नाते रिश्तेदार सिलौड भयात उपस्थिति रहे। ग्राम सभा की प्रधान विमला देवी के पति जितेन्द्र सिंह व पूर्व शिक्षक भगवान सिंह पंवार गांव से पहुँचे। उत्तराखण्ड सरकार के पूर्व काबीना मंत्री, मंत्री प्रसाद नैथानी बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल शर्मा (कुकरेती) टिहरी बार एसोसिशन के पूर्व अध्यक्ष महावीर उनियाल सहित कई गणमान्य ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। चन्द्रबदनी मेल व सुरकण्डा टाईम्स परिवार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजली।