छात्र परिषद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

मसूरी। मसूरी पब्लिक स्कूल, में वर्ष 2026 के लिए छात्र परिषद के गठन एवं पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन विद्यालय सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि असिस्टेटे कमांडर एजुकेशन एंड स्ट्रेस काउंसलर अनिल कुमार राणा ने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
छात्र परिषद शपथ ग्रहण समारोह में गणेश वंदना व स्वागत संबोधन के साथ कार्यक्रम शुरू किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्र परिषद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। समारोह के दौरान नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बैच एवं सैशे प्रदान किए गए तथा उन्हें अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वर्ष 2026 के लिए नियुक्त प्रमुख पदाधिकारियों में हेड बॉय संस्कार कुमार,
हेड गर्ल अरुषि यहुन्ना, स्पोर्ट्स कैप्टन आदित्य रावत, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन प्रिंस पंवार, कल्चरल कैप्टन निशा पंवार, कल्चरल वाइस कैप्टन कनिका नौटियाल, हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टनो में धर्मा हाउस कैप्टन सार्थक वर्मा, धर्मा हाउस वाइस कैप्टन गौरव पंवार, ज्वाला हाउस कैप्टन लक्ष्य कुमार, ज्वाला हाउस वाइस कैप्टन आयुषी, सूर्य हाउस कैप्टन दीक्षा कनोजिया, सूर्य हाउस वाइस कैप्टन अक्षत डबोला, नारायण हाउस कैप्टन अंश सिंह नवाल, नारायण हाउस वाइस कैप्टन अदिति असवाल, डॉम प्रीफेक्ट नादिर आज़म, साथ ही इस अवसर पर परीक्षा में उच्चतम प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अचीवर्स बैज प्रदान किए गए। सम्मानित विद्यार्थियों में अंयाश भंडारी, आध्या कोठारी, श्रिजा अग्रवाल, सौम्या ढौंडियाल, प्रतीक रमोला एवं आस्था भट्ट शामिल रहे। इस अवसर पर हेड बॉय संस्कार कुमार एवं हेड गर्ल अरुषि यहुन्ना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे सभी विद्यार्थियों को साथ लेकर विद्यालय के हित में कार्य करेंगे। मुख्य अतिथि अनिल कुमार राणा ने अपने संबोधन में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाए एवं चयनित पदाधिकारियों के अभिभावक भी मौजूद रहे।