सीएम ने विधायक दीवान सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया

देहरादून। रामनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी आशा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

You may have missed