पूर्व प्रधानाचार्य पारेश्वर प्रसाद नौटियाल का निधन शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति
देहरादून। पूर्व प्रधानाचार्य पारेश्वर प्रसाद नौटियाल का निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक और शैक्षिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। वे देवप्रयाग क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवा दे चुके हैं।
श्री चंद्रबदनी धाम के पुजार गांव निवासी पारेश्वर प्रसाद नौटियाल का गत दिवस अलकनंदा नदी के तट पर लक्षमोली में अंतिम संस्कार किया गया। 84 वर्षीय श्री नौटियाल के निधन पर पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे पवित्र पेशे में रहते हुए उन्होंने उच्च मापदंड स्थापित किए। नगरपालिका देवप्रयाग के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, पूर्व सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल, महिपाल सजवाण, चंद्रबदनी जनता इंटर कालेज के प्रबंधक कैप्टन मकान सिंह चौहान, चंद्रबदनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य भारत भूषण , जिला पंचायत सदस्य उत्तम सिंह असवाल, कविता देवी, पुष्पा देवी, राधा कृष्ण भट्ट आदि ने श्री नौटियाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।