मैं उत्तराखंड की बाल ठाकरे बनना चाहती हूंः भावना पाण्डेय
देहरादून। अनेक राजनीतिक मामलों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली नेत्री वह समाजसेवी भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में एक कांस्टेबल से लेकर एक स्टार व दो स्टार वाले पुलिसकर्मी करप्ट हो चुके हैं और ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ वे अब आवाज पूरी तरह से बुलंद करने जा रही है ताकि इस स्तर के पुलिस महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में छोटे ठगों से लेकर बड़े ठग तक बैठे हुए हैं जिन्होंने कि इस राज्य उत्तराखंड अथवा इस राज्य के वातावरण को दूषित करके रख दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा इस राज्य के लिए बड़ा दुर्भाग्य है, लेकिन अब वह एक ऐसा संगठन तैयार करने जा रही है जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ही नहीं, बल्कि स्वच्छ राजनीति के लिए अपनी आवाज सशक्त रूप में बुलंद करेंगी।भावना पांडे ने कहा कि राजनीति को भी स्वच्छ छवि वाला राज्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान हमारा संगठन करेगा।
आज शुक्रवार को यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में समाजसेवी भावना पांडे ने कहा कि उनके साथ पिछले दिनों जिस तरह से लाखों की ठगी का मामला किया गया था और मेरी समाज में छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था, उससे उनके हृदय को ही नहीं बल्कि उनकी छवि को भी भारी आघात पहुंचा है प् उन्होंने पिछले दिनों हुए उनके साथ ठगी के मामले को लेकर कहा कि राजनीति और पुलिस महकमे में ठगी और भ्रष्टाचार इस राज्य के लिए बहुत ही ज्यादा दुखद और दुर्भाग्य है प् इस तरह के दूषित वातावरण पर कटाक्ष करते हुए भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की बेटी होने के नाते वे अब मजबूत संगठन बनाने जा रही है, उसमें उत्तराखंड राज्य के राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही कई नेता तथा विधायक जुड़ने के लिए तैयार हैं प् भावना पांडे ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के यह विधायक और बड़े नेता उनसे संपर्क में है और अतिशीघ्र ही मजबूत संगठन बनाकर उत्तराखंड राज्य के विकास और उसकी छवि को पारदर्शी और साफ सुथरा बनाने के लिए धरातल पर उतरकर कार्य किया जाएगा। समाजसेविका और कई मामलों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाली भावना पांडे ने यह भी कहा कि अब वह वक्त आ गया है कि उन्हें उत्तराखंड राज्य में इस राज्य का बाल ठाकरे बनना है। उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप में उत्तराखंड की बेटी हूं और वह किसी भी तरह का करप्शन तथा छलावा और ठगी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी।